YEH DUNIYA AGAR MIL BHI JAYE TO @Pyaasa

YEH DUNIYA AGAR MIL BHI JAYE TO KYA HAI Hindi Lyrics #Mohammed Rafi @Pyaasa

Song Credits:
Song: Yeh Duniya Agar Mil Bhi Jaye To
Movie: Pyaasa
Singer: Mohammed Rafi
Lyricist: Sahir Ludhianvi
Music Label:: Saregama India Ltd.

Hindi Lyrics:
ये महलों, ये तख्तों, ये ताजों की दुनिया।
ये इंसान के दुश्मन समाजों की दुनिया।

ये महलों, ये तख्तों, ये ताजों की दुनिया।
ये इंसान के दुश्मन समाजों की दुनिया।
ये दौलत के भूखे रिवाजों की दुनिया
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?

हर एक जिस्म घायल हर एक रूह प्यासी।
निगाहों में उलझन दिलों में उदासी ।
ये दुनिया है या आलम ए बदहवासी?
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है,
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?

यहां एक खिलौना है इंसान की हस्ती।
ये बस्ती है मुर्दा परस्तों की बस्ती।
यहां पर तो जीवन से है मौत सस्ती।
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है,
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?

जवानी भटकती है बलकार बनकर।
यहां जिस्म सजते हैं बाजार बनकर।
जहां प्यार होता है व्यापार बनकर।
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है,
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?

यह दुनिया जहां आदमी कुछ नहीं है,
वफा कुछ नहीं है, दोस्ती कुछ नहीं है।
यह दुनिया जहां आदमी कुछ नहीं है,
वफा कुछ नहीं है, दोस्ती कुछ नहीं है।
जहां प्यार की कद्र ही कुछ नहीं है।
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है,
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?

जला दो इसे फूंक डालो, यह दुनिया जला दो जला दो जला दो इसे फूंक डालो यह दुनिया।
मेरे सामने से हटा लो यह दुनिया।
तुम्हारी है तुम ही संभालो यह दुनिया।
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.